पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट के बाद आज 13 जनवरी यानि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त का सिलसिले चालू हो गया है। आज शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए। भारतीय शेयर बाजार मे BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 303.15 अंक या 0.15 प्रतिशत 60,261.18 अंक पर बंद हुआ।
वहीं NSE का 50 शेयरों वाला सूचकांक NIFTY 98.40 अंक या 0.55% उछलकर 17956.60 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में आज की तेजी व्यापक थी। और लगभग सभी सेक्टर्स के इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। भारतीय शेयर बाजार मे इस तेजी के कारण निवेशकों को संपत्ति आज करीब ₹1.19 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें:-
निवेशक हुए मालामाल 1.19 लाख करोड़ कमाए
भारतीय शेयर बाजार मे आई तेजी के कारण BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट केपीटलाइजेशन शुक्रवार 13 जनवरी को बढ़कर 281.14 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 12 जनवरी को 279.95 लाख करोड़ रुपए पर था। आज BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप में करीब 1.19 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
आज देखी सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में तेजी।
भारतीय शेयर बाजार मे आई तेजी के कारण सेंसेक्स के इन 30 में से 21 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक 1.99 फ़ीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद इंडसइंड बैंक,इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला। और यह करीब 1.27% से लेकर 1.98% की उछाल के साथ बंद हुआ।
आज देखी सेंसेक्स के इन 5 शेयर मे सबसे अधिक गिरावट।
आज सेंसेक्स के 9 शेयर मे सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ। इसमें भी टाइटन में 1.06% की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा नेस्ले इंडस्ट्रीज लार्सन एंड टर्बो,एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज मे भी आज 0.29 फ़ीसदी से लेकर 0.44 फ़ीसदी तक गिरावट के साथ बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार मे आज 1963 शेयरों में रही तेजी।
भारतीय शेयर बाजार के बाँम्बेस्टॉक एक्सचेंज पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल आज 3629 शेयरों में कारोबार देखने को मिला इसमें से 1963 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुआ वहीं 1510 शेयरों में गिरावट देखी गई जबकि 156 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुआ।
अस्वीकरण- हम क्रिप्टोइन्वेस्टिप्स पर प्रदान की गई जानकारी या निवेश सलाह का समर्थन नहीं करते हैं, ये विशेषज्ञ के व्यक्तिगत विचार और राय हैं। निवेश का कोई भी फैसला लेने से पहले शेयर बाजार के जानकार की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें:- Share market में लगातार तीसरे दिन गिरावट,निवेशकों का 36 हजार करोड़ का हुआ घाटा, सेंसेक्स 148 अंक लुढ़का।
इसे भी पढ़ें:- cryptocurrency market में लोटी रोनख इन कॉइन में लगातार दूसरे दिन तेजी